नेशनल हाईवे-73 का निर्माण कार्य अगर जल्द ही पूरा नहीं होता तो
बाड़ीमाजरा से होकर यूपी जाने वाले वाहनों के लिए यह रास्ता भी बंद हो
जाएगा।
क्योंकि बाड़ीमाजरा रोड की स्थिति सुधारने के लिए फिलहाल टेंडर
प्रक्रिया चली हुई है। टेंडर पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होते ही
यूपी जाने वाला यह एक मात्र रास्ता भी बंद हो जाएगा।
इसके साथ ही कैत
कलानौर सड़क पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इससे दिक्कतें लोगों
को उठानी पड़ेगी। क्योंकि दोनों की रोड पर निर्माण कार्य शुरू होने से
स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों को भी परेशानी होगी। जब से
हाईवे पर निर्माण कार्य लगा है एक ये ही सड़कें लोगों के आने जाने के लिए
मुख्य सड़क बनी हुई है। हालांकि अभी तो लिंक रोड से काम चल रहा है, लेकिन
हाईवे का निर्माण कार्य तो मार्च-अप्रैल तक पूरा होगा, इतने में इस रोड पर
भी कार्य शुरू हो जाएगा।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के एक्सईएन एसपी
सरोहा का कहना है कि बाड़ीमाजरा रोड बनाने के लिए बजट सेंसर होकर आया हुआ
है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगाने के लिए चंडीगढ़ भेजा हुआ है।
कैत कलानौर रोड का लगा है टेंडर
हाईवे
बंद होने से एक अन्य रास्ता कैत कलानौर का यूपी जाने और यूपी से यमुनानगर
में आने वालों के लिए बचा है। लेकिन इन दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से
इसका भी टेंडर लगाया हुआ है। जोकि इसी माह अलॉट किया जाना है। टेंडर के बाद
जैसे ही इस रोड पर निर्माण कार्य शुरू होगा तो लोगों के लिए यह रास्ता भी
बंद हो जाएगा। लोगों को या तो वाया पांवटा साहिब से होकर यूपी आना जाना
पड़ेगा या फिर करनाल से होकर सैकड़ों किलोमीटर का रास्ता पकड़ना पड़ेगा।
विभागों की लेटालतीफी यहां आई काम
नगर
निगम से लेकर अन्य विभागों में कोई भी काम समय पर नहीं होता। इन सरकारी
विभागों की लेटालतीफी यहां पर लोगों को फायदा पहुंचा रही है। क्योंकि अगर
पीडब्ल्यूडी अधिकारी इन दिनों की रोड के लिए पैसा मंजूर करने और टेंडर
प्रक्रिया में लेटलतीफी नहीं दिखाते, तो आज हाईवे के साथ-साथ दोनों की लिंक
रोड पर निर्माण कार्य चला होता और यूपी जाने वाले सभी रास्ते बंद हो जाते।
हाईवे निर्माण के कारण हो रही देरी
माना ऐसा भी जा रहा है
कि इन दोनाें ही रोड को बनाने के कार्य में हाईवे पर लगे निर्माण कार्य के
कारण ही देरी हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन के अधिकारियों की ओर
से अभी इन दोनों की रोड पर कार्य शुरू न करने पर रोक लगाई हुई है, ताकि
वाहन चालक इन रोड से आ जा सकें। हालांकि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है
कि ऐसा नहीं है। अभी टेंडर प्रक्रिया चली है। जैसे ही टेंडर होंगे कार्य
शुरू कर दिया जाएगा।