फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अजात आश्रम में स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण

Mon, 19 Oct 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अजात आश्रम में पुस्तक का विमोचन करते अति​​थि। आयोजक
विज्ञापन
व्यासपुर। अजात आश्रम में वित्तरागानंद महाराज की स्मृति में प्रकाशित ग्रंथ का लोकार्पण किया गया। समारोह की अगुवाई स्वामी कृष्णानंद महाराज ने की। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी चरण सिंह आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हरियाणा सरकार के विशेष अधिकारी शिकायत निवारण भोपाल सिंह खदरी विशिष्ट अतिथि रहे। चरण सिंह आर्य ने कहा कि वित्तरागानंद महाराज ने अपने जीवन के अनेक दिन इस पवित्र भूमि पर व्यतीत किए। उन्होंने बताया कि महाराज सामान्यतः मौन व्रत धारण करते थे और गोरक्षा के प्रति विशेष रूप से समर्पित थे। इस मौके पर महंत अनंत आश्रम सरस्वती मंदिर, पंकुश खुराना, संदीप कुमार, अश्वनी मंगला, पुनीत गोयल, वरुण मंगला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें