यमुनानगर। हमीदा हेड पश्चिमी यमुना नहर से व्यक्ति अज्ञात शव बरामद हुआ। गोताखोर राजीव ने शव को बाहर निकाला। नहर से शव मिलने की सूचना डायल 112 को दी गई, इसके बाद हमीदा पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों ने से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के लिए पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। संवाद