फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी से सड़ी गली हालत में मिला अज्ञात के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजली गेट के पास बंद पड़ी एक फैक्टरी से रविवार को पुलिस को एक सड़ी गली हालत में शव बरामद हुआ। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह शव फैक्टरी के अंदर बनी होद में पड़ा हुआ था। शव इतना सड़ चुका था शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया। जब कोई व्यक्ति शोच के लिए वहां आया तभी उसकी नजर इस शव पड़ी जिससे बदबू भी आ रही थी। इसके बाद बूड़िया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस फैक्टरी की एक तरफ की दीवार टूटी हुई थी। जिससे अकसर चोरी की नीयत से व नशे के आदी घुमते रहते थे। बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज गुरदयाल ने बताया कि शव काफी सड़ी गली हालत में है। व्यक्ति का शव है। इतनी सड़ी गली हालत में शव की आयु तक का अंदाजा लगाना मुश्किल है। शव को कब्जे में लिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस तरह की हालत में शव मिला है। उससे यही अंदेशा है कि शव करीब एक माह पहले का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें