संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा लोक निर्माण विभाग मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का जगाधरी स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों और सदस्यों को के बैठने वाले कमरे को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने धरना देकर एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी की।
यूनियन के जिला सचिव वेद प्रकाश ने बताया कि जगाधरी कार्यालय में यूनियन का एक कमरे में दफ्तर है। जिसमें हर महीने की सात तारीख को कर्मचारियों की यूनियन संबंधी बैठक होती है। जब सात जनवरी को कर्मचारी पहुंचे तो उस कमरे में उनकी ओर से लगाया गया नहीं लगा था। वहां दूसरा ताला लगा मिला।
इस संबंध में उन्होंने एसडीओ परविंद्र सिंह व एक्सईएन सौरभ अहलावत को शिकायत दी। आरोप है परविंद्र सिंह ने उनकी शिकायत को अनदेखा करते हुए कोई जांच नहीं की। इस पर कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है जब तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो जाता धरना देकर उनका रोष प्रदर्शन इसी तरह से चलता रहेगा
वहीं एसडीओ पलविंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूनियन का एक सदस्य ने शराब के नशे में एक महिला कर्मी के साथ बदतमीजी की है, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पलविंद्र सिंह ने कहा कर्मचारी के उनके ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। वे किसी भी जांच कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।