फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली पट्टी के बाहर सामान लगाने पर यूनियन लगाएगी जुर्माना : प्रेम शर्मा

Mon, 25 Nov 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में प्रमुख मीराबाई बाजार में अतिक्रमण को खत्म करने के लिए व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने एकराय कर तय किया कि जो भी व्यापारी अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ यूनियन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। पीली पट्टी से बाहर सामान रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मीराबाई बाजार में एक बैठक हुई। बैठक में प्रधान प्रेम शर्मा ने सभी दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की अपील की । यूनियन द्वारा बाजार के दोनों और एक पीली पट्टी लगा दी जाएगी। यदि, कोई भी दुकानदार उस पीली पट्टी के बाहर जरा भी सामान लगता है तो उसके खिलाफ यूनियन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। यदि वह यूनियन की बात नहीं मानता तो नगर निगम में यूनियन की तरफ से एक लेटर लिखकर उस पर कार्रवाई करवाई जाएगी। इस मामले में यूनियन भी बाजार के दुकानदारों पर सख्ती से पेश आएगी। प्रधान प्रेम शर्मा बताया कि जैसे शहर में कई दुकानों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। मौके पर अशोक गोयल, बिलला ,अनिल बत्रा, राजकुमार शर्मा,नीरज मिड्ढा ,सतवंत कौर ,अशोक गुंबर, राजीव नरूला ,मनीष, मुन्ना, परमजीत सिंह ,सुभाष भाटिया, संजू , विनोद कुमार, आशु ग्रोवर, गुलशन कुमार आदि दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें