यमुनानगर। तीर्थ नगर में झाडू की फैक्टरी के पास तीन नवंबर को बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की मंगलवार को पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना सदर यमुनानगर के जांच अधिकारी एसआई दौलत राम ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसकी पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। संवाद