फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्थानीय जैव विविधता का जाना महत्व

Sat, 13 Jun 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रकृति भ्रमण के दौरान विद्या​र्थियों को जानकारी देते प्र​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया की ओर से सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज, दामला में आयोजित विज्ञान एवं गणित समर कैंप प्रेरणा-2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रकृति भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों और वृक्षों का अवलोकन किया। मुख्य विशेषज्ञ दर्शन लाल बवेजा ने विद्यार्थियों को नीम, अर्जुन, बकाइन, गुलमोहर, सप्तपर्णी, सहजन, आंवला, बेल, जामुन, अशोक सहित अनेक पौधों की विशेषताओं, औषधीय गुणों और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें