बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पांसरा फाटक के पास हुआ।
जैसे ही लोगों ने हादसा देखा तो वे घटना स्थल पर दौड़े। अपनी तरफ भीड़ आती देख चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को लेकर उसकी शिनाख्त करवाई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हो गया।
वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को राहगिरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सरसावा के सैनपुर के गांव गंघोट निवासी खुर्शीद ने बताया कि उसके पिता इस्लाम(60) किसी काम से यमुनानगर आए थे। मंगलवार सुबह वह साइकिल पर वापस घर लौट रहे थे। जब वह पांसरा फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात चालक ने तेजी से ट्रक हुए उसके पिता को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने खुर्शीद की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया शव परिजनों के हवाले कर दिया।
वहीं खालसा कॉलेज के पास स्थित दशमेश कॉलोनी निवासी अर्जुन ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त संतोष व शर्मा गॉर्डन कॉलोनी निवासी मोहित के साथ बाइक पर कलेसर जंगल की तरफ घूमने के लिए गया था। रास्ते में गांव सैदपुर के नजदीक अज्ञाक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे उनका दोस्त संतोष व मोहित घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, देवी मंदिर निवासी सुनील ने बताया कि इस्जैक कंपनी के पास से गुजरते हुए अज्ञात ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
हादसे के बाद टक्कर चालक फरार हो गया। दूसरी तरफ छोटाबांस निवासी बाबूराम ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंडी गेट के नजदीक ऊंचा चांदना निवासी हरदीप सिंह ने ट्रक से उसके भाई पूर्णचंद के रेहड़े को टक्कर मार दी। इससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।