फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
uncle-nephew won gold in state level athletics championship - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हुई 35वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप में राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंडा चौक के विद्यार्थियों राहुल व नितिन ने गोल्ड मेडल जीता है। प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। राहुल व नितिन अब 11 से 15 नवंबर तक गुवाहाटी में होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में खेलने जाएंगे। मंगलवार को तेजली खेल परिसर में जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके अलावा नर्सरी के कोच मलखान शर्मा को भी बधाई दी।
विज्ञापन

वर्कशॉप निवासी राहुल व नितिन दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। राहुल ने अंडर-20 आयु वर्ग में एथलेटिक्स डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह नितिन ने अंडर-16 में गोल्ड मेडल जीता। वह नौवीं कक्षा के छात्र हैं। नितिन ने करनाल में दो से चार सितंबर तक हुई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। राहुल 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। राहुल ने इससे पहले मई माह में करनाल में हुई एथलेटिक्स जूनियर फेडरेशन कप में भी गोल्ड मेडल जीता था। राहुल व नितिन ने बताया कि वह दोनों तीन घंटे सुबह व तीन घंटे शाम को अभ्यास करते हैं। कोच मलखान सिंह के नेतृत्व में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। वह नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
दोनों बहुत मेहनती हैं : मलखान शर्मा
कोच मलखान शर्मा ने बताया कि राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंडा चौक में एथलेटिक्स की नर्सरी कुछ माह पहले ही शुरू हुई थी। राहुल व नितिन ने एक अगस्त को उनसे कोचिंग लेनी शुरू की थी। राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह दोनों नेशनल प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

यह कोच का मार्गदर्शन जरूरी है : राजेंद्र पाल गुप्ता
जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतना राहुल और नितिन की मेहनत का फल है। इससे भी ज्यादा जरूरी है एक कोच का सही मार्गदर्शन। कोच मलखान सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बारीकी से इस खेल में दक्ष किया है। नेशनल चैंपियनशिप के लिए उनकी शुभकामनाएं दोनों खिलाड़ियों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें