फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से चाचा-भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर रोड पर लंडोरा मोड के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कौतरखाना निवासी निशान सिंह ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा करणदीप सिंह चंडीगढ़ में युवराज एकेडमी में क्रिकेट की तैयारी कर रहा है। उसका भतीजा क्रिकेट टेस्ट देने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल भंभौली में आया था। टेस्ट देने के बाद वह उनके घर पर आया था। उसने अपने भतीजे को एलईडी टीवी दिया। इसके बाद वह उसे अपनी बाइक पर छप्पर बस अड्डे तक छोड़ने जा रहा था। वह बाइक चला रहा था।
जबकि उसका भतीजा एलईडी टीवी लेकर पीछे बैठा हुआ था। जब वे छप्पर रोड पर लंडोरा मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनका एलईडी टीवी व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें