यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी मौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहारनपुर के अनुज के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग दोहती उसके पास रहने आई थी। दोहती छह जनवरी को लापता हो गई। उन्हें शक था कि उनकी दोहती को मौसा अनुज शादी की नीयत से ले गया हैजजांचन पुलिस को पता चला आरोपी पंजाब के नंगल डैम के पास गांव पल्लड़ी में रहता है। पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को काबू कर लिया। संवाद