फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कनाडा से 12 को पहुंचेगा उधमप्रीत का शव

Tue, 10 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कनाडा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शहर के 24 वर्षीय युवक उधमप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर 12 मार्च को कनाडा से भारत लाया जाएगा। ये जानकारी युवक के पिता गुरविंद्र सिंह ने दी।
परिजन उसके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, रविवार देर शाम हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान और गुरुद्वारा थड़ा साहिब जौड़िया के महंत कर्मजीत सिंह उधमप्रीत सिंह के घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उन्होंने कहा कि पार्थिव शरीर भारत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर होने वाली औपचारिक जांच प्रक्रिया को जल्द पूरा करवाने में भी सहयोग किया जाएगा, ताकि परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जानकारी के अनुसार छोटा मॉडल टाउन निवासी उधमप्रीत सिंह (24) पुत्र गुरविंद्र सिंह वर्ष 2021 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह ब्रैम्पटन में रहकर पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था।
विज्ञापन

26 फरवरी को वह अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरांटो जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उधमप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार उधमप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें