फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 12 लाख की ठगी

Fri, 09 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिल्वर स्ट्रीट जगाधरी निवासी शमशेर सिंह के बेटे और उसके साले के बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर यह रकम हड़प ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा और उसके साले का बेटा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रतीक, उसकी मां अनुराधा और उसके पिता राजीव से हुई। आरोपियों ने खुद को इस काम में सक्षम बताते हुए दोनों युवकों को विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को किस्तों में कुल 12 लाख रुपये दे दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार रुपये लेने के बावजूद आरोपियों ने लंबे समय तक कोई प्रक्रिया पूरी नहीं कराई और न ही युवकों को विदेश भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की और तथ्यों की पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें