थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव आंबवाला निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसकी पड़ोस में रहने वाले मोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि शाम पांच बजे मोहित ने अपने परिवार के पुनीत, जसविंद्र, राजरानी, आरती व रमावती के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसे गालियां दी गई। साथ ही धमकी दी कि आज के बाद कभी उनसे उलझने की कोशिश की तो वह उसे जान से मार देंगे। परिजनों न उसे हमलावरों से छुड़ाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहित, पुनीत, जसविंद्र, राजरानी, आरती व रमावती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।उधर, गांव सलीमपुर निवासी गौरव रौंटा ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के हर्ष उर्फ छोटा ने अपने भाई आकाश के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के तहत उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उस पर चाकू से भी हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर हर्ष व आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।