जगाधरी क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने महिला को रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर युवकों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना शहर जगाधरी क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने महिला को रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर युवकों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म करने की धमकी दी और महिला को जातिसूचक शब्द बोले। शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना शहर जगाधरी क्षेत्र के एक गांव निवासी 37 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनू गुर्जर व राहुल काफी दिनों से पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे। कई बार उनकी हरकतों को नजर अंदाज किया, पर दोनों हरकतों से बाज नहीं आए। एक दिन वह गांव में ही किसी काम से जा रही थी, तब दोनों युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
जब इस बात का विरोध किया तो दोनों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। दोनों युवकों ने उसे जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।