यमुनानगर। सरस्वती काॅलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी जोडियो मंडेबर रोड पर एसके ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। जिसमें उनके साथ गांव मंडी निवासी सलिंद्र कुमार साझेदार है। उनके साथ ही सलिंद्र का बेटा 21 वर्षीय अमनप्रीत व भांजा 19 वर्षीय राहुल भी कार्य करते हैं। काम खत्म करने के बाद अमनप्रीत व राहुल बाइक पर निकले। जब वह गोदाम से निकलकर जोडियो में पहुंचे। तभी सामने से आए ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।