फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड जगाधरी के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है। काले रंग की स्कारपियो कार के चालक ने सड़क से पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर हवा में उछल कर 10 मीटर दूर गिरा। कार में चार युवक सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल गांव बनखेड़ा निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र की ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव शाहपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-17 के एसपीओ अजय सिंह ने बताया कि वह 10 जून की शाम सूचना प्राप्त हुई थी कि बस स्टैंड जगाधरी के पास शराब के ठेके से करीब 100 मीटर पहले अंबाला की तरफ से आ रही काले रंग की स्कारपियो गाडी़ तेज रफ्तार से आई। कार में चार युवक सवार थे। बस स्टैंड की तरफ पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर कार मार कर आरोपी वहां से अग्रसेन चौक जगाधरी की तरफ भाग गए है। वह होमगार्ड रमनदीप के साथ मौके पर पहुंचा और फोन करने वाले से मिले। फोन मरने वाले ने बताया कि चालक कार को बहुत तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह युवक हवा में उछल कर करीब 10 मीटर दूर आगे सडक पर जा गिरा। घायल को राहगीर अपनी गाड़ी में बिठा कर सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गए। वह अस्पताल में पहुंचे तो वहां से घायल को ट्रामा सेंटर यमुनानगर रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। जिस पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो डाली। रविवार सुबह एक पुलिसकर्मी ने मृतक जितेंद्र की पहचान अपने गांव के युवक के तौर पर की।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रमन चंदेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से आराेपियों की कार की पहचान की जा रही है। फिलहाल चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गांव भमनौली निवासी फरमाना ने बताया कि बताया कि उसका पति 26 वर्षीय इस्लाम खान बाइक पर किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव शाहपुर के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उसकी पति को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें