फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवानपुर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव खदरी निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार व 27 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं एक ही गांव में दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गड्ढा कॉलोनी निवासी रजत ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी काम से दादूपुर गया हुआ था। वहां से काम खत्म कर वापस लौट रहा था। रात को जब वह गांव भगवानपुर के पास पहुंचा तो उसके आगे दो युवक बाइक पर जा रहे थे। इतने में ही तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार ने आगे जा रहे दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। सड़क पर गिरने से उन्हें काफी चोट आई। मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। काफी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें