फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़खानी के आरोप में दो युवकों पर केस

Sun, 28 Sep 2025 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने महिला को रास्ते में रोककर छेड़खानी की। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में 37 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि सोनू गुर्जर व राहुल काफी दिन से पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे। वह गांव में ही जा रही थी। दोनों युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। साथ ही जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें