फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर पुलिस ने कलानौर नाके के पास नाकाबंदी करके दो युवकों से 19.55 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी युवक बाइक पर उत्तर प्रदेश से हेरोइन लेकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

कलानौर चौकी इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि वीरवार रात को उनकी टीम नेशनल हाईवे 344 पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उसे सूचना मिली थी किमायापुरी बैंक कॉलोनी निवासी राजिंद्र उर्फ राजन व रवि उर्फ गोलू नशीला पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश से बाइक पर आएंगे। सूचना पर उनकी टीम ने कलानौर के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जब उन्होंने बाइक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। उनकी टीम ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान मायापुरी बैंक कॉलोनी निवासी राजिंद्र उर्फ राजन व रवि उर्फ गोलू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों से 19.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें