एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां के साथ दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज बलराज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर सवार होकर भील छप्पर के पास प्रतिबंधित दवाइयां लेकर खड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर रामकुमार सतीश कुमार, योगेश, कमल, अखिलेश वालिया, राजिंद्र की टीम ने मौके पर जाकर बाइक सहित युवक को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार दलजीत सिंह को बुलाया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई।। मौके पर ड्रग कंट्रोलर रितु मैहला से पकड़ी गई दवाइयां की जांच का कराई गई तो उसने बताया कि इनकी संख्या 504 है। आरोपी की पहचान बाल छप्पर निवासी महेंद्र के तौर पर हुई। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह प्रतिबंधित दवाइयां पंजेटा का माजरा निवासी अरुण से लेकर आता है। टीम ने कार्रवाई करते हुए अरुण को भी गिरफ्तार कर लिया।