फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में जा रहे मजदूर के हाथ से बाइक सवार दो युवकों ने झपटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीपुर स्थित ओके धर्मकांटा के पास दो युवक फैक्टरी मजदूर का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बताशू ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानिकटाला फैक्टरी शादीपुर में काम करता है और वहीं पर क्वार्टर में रहता है। वीरवार सुबह वह सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। जब वह शादीपुर स्थित ओके धर्मकांटा के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी युवकों ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। उसने आरोपियों का पीछा किया। लेकिन आरोपी वहां से भाग निकले। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें