फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बार एसोसिएशन में शामिल हुईं दो महिलाएं, शपथ लेकर संभाला अपना पद

Thu, 17 Sep 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बार एसोसिएशन पद की शपथ ग्रहण करतीं उपाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन के इतिहास में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। पहली बार एसोसिएशन के दो महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं ने एक साथ शपथ ली। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य सुबह 11 बजे बार कार्यालय के प्रांगण में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जुटे। बढ़ती भागीदारी पर महिला अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बुधवार को सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दयानंद भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे। वहीं, अन्य न्यायाधीश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के समारोह के कारण बुधवार को कार्य स्थगित रहा और न्यायालयों में काम नहीं हुआ। इस दौरान पद के अनुसार नवनिर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ताओं ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के लिए जब महिला पदाधिकारी मंच पर पहुंची तो सभी ने तालियों से जोरदार स्वागत किया। जिला बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार दो महिला पदाधिकारियों ने शपथ ली। इससे पहले बार एसोसिएशन में महिलाओं की भागीदारी कम नजर आती थी। इस दौरान गरिमा सिंह और सीमा कांबोज ने शपथ ग्रहण ली। गरिमा सिंह ने उप-प्रधान और सीमा कांबोज ने संयुक्त सचिव पद पर शपथ ली। महिला अधिवक्ताओं के अलावा समारोह में दिनेश चौहान ने प्रधान, पंकज शर्मा ने महासचिव, धर्मवीर राठी ने उपाध्यक्ष, सुमित मणि ने कोषाध्यक्ष की शपथ ली। समारोह के दौरान बार चुनाव के निर्वाचन अधिकारी गुरमेल सिंह मानीपुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शपथ ग्रहण के बाद सभी पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान पूर्व में रहे विभिन्न बार प्रधानों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और कार्यालय में कुर्सी पर बैठाया। सभी अधिवक्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में न्यायिक अधिकारियों के साथ एसपी कमलदीप गोयल, एसडीएम विश्वनाथ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान व्यासपुर बार के सदस्य भी समारोह में पहुंचे। वीरवार को व्यासपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
आरक्षित किए गए थे दो पद
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत इस बार एसोसिएशन के दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। बार एसोसिएशन में एक प्रधान, दो उपप्रधान, एक महासचिव, एक संयुक्त सचिव और एक कोषाध्यक्ष का पद है। अधिनियम के तहत महिलाओं की 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छह में से दो पद महिलाओं के आरक्षित किया गया है। बार काउंसिल की ओर से उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव का पद महिला आरक्षित है। संवाद

बार एसोसिएशन पद की शपथ ग्रहण करतीं उपाध्यक्ष। संवाद

बार एसोसिएशन पद की शपथ ग्रहण करतीं उपाध्यक्ष। संवाद

बार एसोसिएशन पद की शपथ ग्रहण करतीं उपाध्यक्ष। संवाद

बार एसोसिएशन पद की शपथ ग्रहण करतीं उपाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें