यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों की महिलाओं ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर दो प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। फर्कपुर थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2020 में राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं एक अन्य मामले में 25 वर्षीय महिला ने पति मेहरबान पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसका निकाह 2025 में हुआ था। निकाह के बाद से ही दहेज लेकर आने का दबाव बनाया जाने लगा। मना करने पर उसकी पिटाई की गई। संवाद