दो महिलाएं व एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। एक महिला तो अपने साथ बेटी को भी लेकर गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव सुढैल निवासी के युवक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में सोनिया से हुई थी। शादी के बाद उनके पास नौ साल का बेटा व छह साल की बेटी है। पत्नी 25 मई को उसे व परिवार वालों को बिना बताए बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई। सभी ने मिलकर उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। वह परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में गई थी। वहां से लापता हो गई। परिवार ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उधर, फर्कपुर चौकी पुलिस को दी शिकायत में जोड़ियों क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ फैकटरी में काम करता है। उसकी पत्नी दोपहर के समय बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला।