फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो नाबालिग सगी बहनों का किया यौन उत्पीड़न

Mon, 19 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नाबालिग सगी बहनों के यौन उत्पीड़न का आरोप उनके ही करीबी रिश्तेदारों पर लगा है। आरोप है कि किशोरियों की बुआ और फूफा उन्हें पैसों के लालच में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर रहे थे, जबकि फूफा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म भी कर चुका है। महिला थाना पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 13 और 15 वर्षीय दोनों सगी बहनें अपनी दादी के पास रहती हैं। आरोप है कि उनकी बुआ उनसे जबरन गलत काम कराती थी और विरोध करने पर मारपीट करती थी। इस पूरे कृत्य में दादी की भी भूमिका बताई जा रही है। 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुआ अपने घर पर अधेड़ उम्र के कई लोगों को बुलाती थी, जो उनसे दुष्कर्म करते थे।
विज्ञापन

इसके बदले में बुआ और दादी को तीन से पांच हजार रुपये दिए जाते थे, जो वही रख लेती थीं। एक घटना का जिक्र करते हुए किशोरी ने बताया कि एक रात बुआ ने उसे घर बुलाया, जहां बुआ और फूफा ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में फूफा ने उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर बुआ ने उसके साथ मारपीट की और सिर के बाल तक काट दिए। इस दौरान दादी ने भी आरोपियों का साथ दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पैसों के लालच में बुआ ने कुछ युवकों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई और अब उसे एक अधिवक्ता के साथ शहर से बाहर भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें