फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन पर चाकू रख आइसक्रीम विक्रेता से लूटे दो हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना हमीदा की बाल्मीकि बस्ती में रेहड़ी पर आइसक्रीम बेच रहे विक्रेता की गर्दन पर चाकू रखकर एक युवक ने उससे दो हजार रुपये लूट लिए। नकदी लूटने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत आइसक्रीम विक्रेता ने पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी निवासी नफीस उर्फ सलमान ने बताया कि वह रेहडी पर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। बुधवार दोपहर दो बजे जब वह आइसक्रीम बेचने के लिए बाल्मीकि बस्ती चौक पर पहुंचा तो उसी समय एक युवक उसके पास आया। आते ही आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर छीना झपटी की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पेंट की जेब से चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर रख दिया। चाकू का भय दिखाकर आरोपी ने उसकी कमीज की जेब से दो हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जब उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने उसका नाम बाल्मीकि बस्ती निवासी बंसी बताया। इसकी शिकायत उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें