फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़खानी करने के दो आरोपी काबू

Sun, 01 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी में महिला थाना पुलिस ने आरोपी गांव तिहानो निवासी अमन कुमार व विशाल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी तीन नाबालिग बेटियां व्यासपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। उनके साथ गांव की एक अन्य लड़की भी पढ़ती है। सभी 19 जनवरी को स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो में बैठ रही थीं। इस दौरान आरोपियों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें