यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल व रामपुर चौकी की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 62 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम आरोपी नईम को 56 ग्राम हेरोइन के साथ यमुना नहर पुल हमीदा हेड के पास से काबू किया है। रामपुर पुलिस चौकी ने नाला नहर पटरी आजाद नगर के पास आरोपी अमित यादव को छह ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद