फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीआईए-1 के हत्थे चढ़े दो झपटमार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली में महिला से दो हजार रुपये छीनकर भागे दो झपटमार तीन दिन में सीआईए-1 टीम के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों की पहचान कुटीपुर के संदीप उर्फ बुड्डा व दसौरा के सागर के रूप में हुई। सीआईए-1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 27 जुलाई को छछरौली में महिला से बाइक सवार दो लोग दो हजार रुपये छीनकर भागे थे। मामले के खुलासे में लगी टीम ने छछरौली के त्रिवेणी चौक से आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने 27 जुलाई की घटना को अंजाम देना कबूल लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। छीने गए दो हजार रुपये की बरामदगी के लिए भी कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें