फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो शूटरों की पहचान, इनाम घोषित

Fri, 31 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खेड़ी लक्खासिंह गांव की चौकी के पास 26 दिसंबर को हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो शूटरों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

इन शूटरों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वारदात के एक माह बाद भी शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ मददगारों को पकड़ा है। वहीं पुलिस का दावा है कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार खेड़ी लक्खा सिंह गांव में 26 दिसंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी आरोपी शूटरों के मददगार हैं। इन आरोपियों ने शूटरों को कार, कपड़े, रुपये व हथियार उपलब्ध कराए थे। इन मददगारों से ही पुलिस को शूटरों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने दो शूटरों की पहचान की है। इनकी फोटो भी पुलिस अपने मुखबिरों को भेज रही है ताकि उनको दबोचा जा सके।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग में गई थी तीन लोगों की जान : खेड़ी लक्खा सिंह गांव की चौकी के पास 26 दिसंबर को ताबड़तोड़ फायरिंग में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक, भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई गोलनी निवासी वीरेंद्र राणा व उन्हेडी गांव निवासी अर्जुन राणा की मौत हो गई थी। हत्याकांड के बाद एसपी राजीव देसवाल ने इस मामले में पांच पुलिसकर्मी, दो एसपीओ व दो होमगार्ड के जवानों को बर्खास्त कर दिया था। वहीं, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर काला राणा के छोटे भाई गैंगस्टर सूर्य प्रताप उर्फ नोनी ने ली थी। बदमाशों ने वारदात को विदेश में बैठे गैंगस्टर सन्नी सलेमपुर के इशारे पर अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें