फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए दो सगी बहनों को घर से निकाला

Thu, 06 Feb 2014 05:09 PM IST
अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई के नजदीक स्थित कालोनी निवासी दो सगी बहनों ने ससुरालपक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर उनके पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यमुनानगर शहर पुलिस को दी शिकायत में आईटीआई के नजदीक स्थित कालोनी निवासी सोनिया व उसकी बहन बबली ने कहा कि उनका विवाह पटियाला निवासी बलविंद्र व प्रवीण के साथ हुआ था। शादी के समय उनके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया।

हालांकि कई बार उनके मायके पक्ष के लोगों ने उनकी मांगों को पूरा किया, लेकिन उनकी मांगे बढ़ती चली गई। आरोप है कि जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद वे अपने घर आ गई और पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बलविंदर व प्रवीण साहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परमेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें