फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर दो लोगों ने अंगूठी, सोने की चेन चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर दो लोगों ने सेक्टर 17 निवासी भंवरलाल भंसाली की अंगूठी व सोने की चेन चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भंवरलाल भंसाली ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर से दवा लेने के लिए पैदल निकला था। कुछ दूरी पर ही गया था। तभी उसे एक व्यक्ति मिला। जिसने उसे कार्ड दिखाया और कहा कि वह क्राइम ब्रांच से है। यहां पर बुधवार को कोई वारदात हुई है। इसलिए चेकिंग की जा रही है। उसकी भी चेकिंग करने लगे। इस दौरान आरोपी ने उनके हाथ से हाथ से सोने की अंगूठी और गले से चेन उतरवा ली। बाद में आरोपी का एक साथी और आ गया। आरोपी ने रूमाल में उसकी चेन व अंगूठी रखवा ली। वहीं, सात हजार रुपये भी रूमाल में रख दिए। चेकिंग के बाद उसे रूमाल वापस कर दिया। जब उसने चेक किया तो रूमाल से अंगूठी व चेन गायब थी। आरोपी भी वहां से फरार हो चुके थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें