फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत दो लोग लापता, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अमरपुरी कॉलोनी से एक व्यक्ति और थाना गांधी नगर क्षेत्र से युवती लापता हो गई। अमरपुरी कॉलोनी की सीमा देवी ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति संजय गोयल खजूरी रोड पर चाय की दुकान चलाते हैं। शाम के समय वह घर से सैर करने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटे। एक अन्य घटना में थाना गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शनिवार सुबह वह काम पर गई थी। जब वह काम से वापस लौटी तो उसकी सबसे बड़ी 18 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। बेटी बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें