फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना सदर एरिया में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया।
थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में रेतगढ़ (दौलतपुर जगीर) गांव निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम को बाइक पर दामला से अपने गांव जा रहा था। उसके आगे उनके गांव का ही सुरेंद्र कुमार अपनी बाइक पर जा रहा था। उसके पीछे बैंडी गांव का सनजीत भी बैठा था। जब वह दामला-कुंजल रोड पर कृष्णा प्लाईवुड से पहले दामला में पहुंचे ही थे कि सामने से एक तेज रफ्तार कार आई। उसने सीधे सुरेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरेंद्र व सनजीत नीचे गिर गए। आरोपी कार चालक ने अपनी कार को रोक कर उनके पास आया। कार चालक की पहचान घड़ी बंजारा निवासी जसविंद्र कुमार के तौर पर हुई। एंबुलेंस की मदद से सुरेंद्र व सनजीत को सिविल अस्पताल यमुनानगर में ले जाया गया। उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। सुरेंद्र कुमार काे उपचार के लिए आदेश अस्पताल मोहड़ी में चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण सुरेंद्र की मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
यमुनानगर। टापू कमालपुर के रामशरण ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा 38 वर्षीय छोटन लाल हर रोज की तरह अपनी बाइक पर फैक्ट्री में गया था। शनिवार रात वह काम से घर पर नहीं आया। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि छोटन लाल की अकालगढ़-मंडोली हाईवे के पास सड़क हादसे में चोट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें