फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 30 Nov 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला हादसा बटाला कांटा चौक तथा दूसरा व्यासपुर के सरस्वती पुल के पास हुआ है। मरने वालों की पहचान विशाल नगर के 48 वर्षीय माजीद तथा गांव रसूलपुर के 70 वर्षीय नाथीराम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में शहर के विशाल नगर निवासी इरफान ने बताया कि उसके पिता 48 वर्षीय माजीद अपनी बाइक से शहर के 200 क्वार्टर के पास से जा रहा था। जब वह बटाला कांटा चौक के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गांव रसूलपुर निवासी प्रदीप कुमार ने व्यासपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके उसका ताऊ 70 वर्षीय नाथीराम अपनी बाइक से शुक्रवार दोपहर व्यासपुर आ रहा था। जब वह सरस्वती पुल व्यासपुर के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रही गाड़ी ने उसके ताऊ नाथीराम की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसके ताऊ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें