फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सौर ऊर्जा पैनलों की तार चोरी करने के दो आरोपी काबू

Thu, 25 Jun 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। थाना प्रतापनगर पुलिस ने खेतों में लगे सौर ऊर्जा संयंत्र की तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। इसके बाद दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव देवघर निवासी ओमकार ने शिकायत दी थी कि गांव भूड़ माजरा स्थित उसके ट्यूबवेल पर लगे सौर ऊर्जा पैनलों से मोटर तक जाने वाली बिजली की तार 20 जून को चोरी हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर देवघर निवासी आरोपी अंकुश व भूड़ माजरा निवासी प्रवीण को काबू कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें