फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व विधायक के दफ्तर में भिड़े दो पक्ष, चार दोस्त घायल

Tue, 16 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय में आयोजित पार्टी में गए पांच दोस्तों पर 20-25 युवकों ने तेजधार हथियारों, कटर, बोतलों व रॉडों से हमला कर दिया। हमले में चार युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को नामजद करते हुए 17-18 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

बिशनदास कॉलोनी निवासी मोहम्मद कैफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह अपने दोस्त विशाल कौरी, सोनू, अभय व गुरदीत्ता सिंह के साथ पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय में पार्टी में गए थे। पार्टी में 20-25 अन्य युवक भी आए हुए थे। इस दौरान उसके दोस्त विशाल कौरी के साथ पुरानी रंजिश के चलते समीर, मेघनाथ, रितिक, हरमन, सन्नी राजपूत व वंश नेपाली व उनके साथियों ने उन पर तेजधार हथियारों, कांच की बोतलों, गिलास, कटर व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसके दोस्त विशाल कौरी, सोनू, अभय व गुरदीत्ता सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन पर यह हमला पुराना हमीदा निवासी नीलू पंडित ने कराया है। वह भी उस समय पार्टी में मौजूद था। नीलू पंडित की विशाल कौरी से लंबे समय से रंजिश है। आरोपी की पहले भी विशाल से कई बार बहस चुकी है। विशाल कौरी से पुरानी रंजिश के चलते ही उन पर हमला कराया गया है। मारपीट के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि विशाल की हालत गंभीर होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें