संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में वीरवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले। अब जिले में इस साल डेंगू मरीजों की 25 पर पहुंच गई है।
शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक और गांव मालीमाजरा में 37 वर्षीय महिला से पॉजीटिव पाए गए हैं। प्रोफेसर कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक को सात सितंबर को बुखार हुआ, जिसके 11 सितंबर को सेंपल लिए गए थे। इसी तरह गांव मालीमाजरा में 37 वर्षीय महिला को दस सितंबर को बुखार होने पर 13 सितंबर को सेंपल लिए गए। अब दोनों की रिपोर्ट में दोनों के डेंगू पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इनके घर व पड़ोस के लोगों का भी स्वास्थ्य जांचा।
लक्षण पर कराएं जांच
डेंगू के मरीज को सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।
बचाव के लिए क्या करें
फुल बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोजाना तीन लीटर से ज्यादा पानी पीएं। घर में गमले, कूलर व बर्तन में पानी जमा न होने दें। धारीदार मच्छर शरीर पर बैठे तो तत्काल सतर्क हो जाएं। पानी जमा मिले तो मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।
कहीं भी पानी न भरने दें। गमलों व फ्रिज की वाटर ट्रे को भी सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। -डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी।