यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसियों ने मां-बेटी पीटकर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर लिया। शिकायत में महिला ने बताया कि अनिल कुमार व मनजीत उनके पड़ोसी हैं, जो किसी न किसी बात पर झगड़ा करते रहते हैं। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी, तब समझौता हुआ था। उससे 14 अक्तूबर को बाजार जाने के लिए ई-रिक्शा रोका। उस ई-रिक्शा में पहले से अनिल की मां बैठी थी। उसने ई-रिक्शा में बैठने नहीं दिया। तभी वहां अनिल व मंजीत आ गए और गालीगलौज कर पीटने करने लगे। बचाव में बेटी आई तो उसे भी पीटा। संवाद