फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू के दो और मरीज मिले

Sat, 21 Nov 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में डेंगू के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें सीएचसी व्यासपुर के अंतर्गत गांव तलाकौर निवासी 35 वर्षीय युवक और साढौरा क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मरीजों के घर पहुंचकर उनके परिजनों के सैंपल लिए हैं, ताकि परिवार के अन्य सदस्यों में संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके। इसके अलावा दोनों गांवों में मरीजों के घरों के आसपास फॉगिंग भी करवाई गई है। विभाग की ओर से आसपास के क्षेत्र में मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में जहां भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग करवाई जा रही है। संबंधित क्षेत्रों में बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू पॉजिटिव मिले दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। विभाग की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें