(यमुनानगर)जगाधरी। पश्चिमी यमुना नहर में सोमवार को गांव भोगपुर के पास से अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया और मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। मृतक की आयु करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल थाना बुड़िया पुलिस ने आसपास के सभी थानों में इसकी सूचना भेज दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।