फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिवाली से दो माह पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल

Fri, 11 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिवाली और छठ पर्व में अभी करीब दो माह बाकी हैं, लेकिन अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की जद्दोजहद अभी से शुरू हो गई है। त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते ट्रेनों में सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। हालात यह हैं कि कई ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग शुरू हो गई है।
सबसे अधिक दबाव पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रहा है। अमृतसर और जम्मूतवी से बिहार, पश्चिमी बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम सहित अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। यात्रियों को मजबूरी में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा की उम्मीद लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

त्योहारों के करीब जाने वाली तिथियों में कई ट्रेनों की वेटिंग अभी से 100 के पार पहुंच चुकी है। हर दिन यात्रियों की ओर से टिकट बुक करवाने के साथ वेटिंग सूची भी बढ़ती जा रही है। परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए पूर्व में टिकट करवाने की कोशिश तो लोग कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कंफर्म सीट नहीं मिल रही।
सिर्फ बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनें ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख रूट की गाड़ियों में भी सीटों की उपलब्धता कम हो गई है। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में कामगार, नौकरीपेशा और अन्य लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ट्रेनों में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस में नवंबर में दिवाली व छठ के दिनों में नोरूम स्टेटस आ गया है। वहीं, अक्टूबर में वेटिंग 70 तक पहुंच गई है। इसके अलावा फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में सितंबर के अंत में ही सीटें खत्म हो गई हैं और यात्रियों को वेटिंग का ही सहारा है।
अमृतसर से टाटानगर जाने वाली गाड़ी संख्या 18104 टाटानगर एक्सप्रेस में वेटिंग 80 तक पहुंची चुकी है। इसी तरह जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार चली गई है। वहीं, 18 व 25 अक्तूबर और एक नवंबर के बाद वेटिंग भी नहीं है। जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13042 हिमगिरी एक्सप्रेस वेटिंग 80 के पार चल रही है और दिवाली व छठ के करीब 110 तक वेटिंग है।
विज्ञापन

जम्मूतवी से भागलपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस में नो रूम स्टेटस आ गया है। अमृतसर से जयनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस में वेटिंग अक्तूबर में 100 तक है और दिवाली के आसपास नो रूम तक है। इसी तरह अमृतसर से जयनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस में वेटिंग 80 तक है और दिवाली के करीब नोरूम स्टेटस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें