यमुनानगर। जगाधरी की शांति कॉलोनी में शनिवार को एक नवविवाहिता करिश्मा ने किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका करिश्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव कांतरापुर की रहने वाली थी। उसकी करीब दो माह पहले उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के गांव सिकाई निवासी छोटू के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी जगाधरी में शांति कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर रह रहे थे। शनिवार को छोटू मजदूरी के लिए गया था। जब वह काम से वापस लौटा तो कमरे के अंदर उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई मिली। बूड़िया गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद