संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क के पास दो बदमाशों ने रादौर निवासी दिनेश कुमार का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रादौर निवासी दिनेश कुमार वह किसी निजी काम से कोर्ट में आया था। वहां से वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह शहीद भगत सिंह पार्क के पास पहुंचा। तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। शोर मचाते हुए वह उनके पीछे दौड़ा। आसपास के लोगों ने भी आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाश फरार हो गए।