फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर के बाहर खड़ी कार में दो बदमाशों ने लगाई आग, धूं-धूं जली उठी

विज्ञापन
सिटी में घर के बाहर धूं-धूं कर जल उठी कार
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के मनाली हाउस में एक मकान के बाहर खड़ी एंडेवर कार में एक्टिवा सवार दो युवकों ने आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें फैलने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर पानी की बौछार कर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़क गई और कार धूं-धूं कर जल गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुलाई। तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू गई। सीसीटीवी को खंगाला तो उसे दो युवक एक्टिवा पर आते हुए दिखाई दिए। वो युवक घर के बाहर रुके और आग लगने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने आग लगाने वालों की भी तलाश शुरू कर दी।
जानकारी देते हुए डॉ. सचिन जिंदल के पिता श्यामसुंदर जिंदल ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपनी कार को घर के बाहर गेट के पास खड़ी कर सो गए थे। रात के समय करीब 1 बजकर 30 मिनट पर पड़ोसियों से फोन पर सूचना मिली कि कार में आग लग गई। बताया जाता है कि आग के कारण बिजली व टेलीफोन की तार भी जल गए और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें