बाड़ी माजरा पुल के पास से सीआईए 2 की टीम ने अवैध हथियार के साथ दो नाबालिगों को काबू किया है। उनके पास से अवैध हथियार व जिंदा कारतूस मिले है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया। इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी की बाड़ी माजरा पुल के पास दो लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उनकी टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर वहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो लड़कों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि दोनों लड़के नाबालिग है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।