फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक चोरी के दो आरोपी भेजे जेल

Sun, 25 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो बाइक चोरों को काबू किया है। दोनों आरोपियों से चोरी की चार बाइक व एक एक्टिवा बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गांव हडौली निवासी नीरज सैनी उर्फ गिरधारी व विनय कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपियों को पांसरा के पास से काबू किया है। इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी विनय पर पहले से चोरी के पांच प्राथमिकी दर्ज हैं और आरोपी नीरज सैनी पर शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें