सीआईए पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ट्रेन या बस के माध्यम से हरियाणा में आते थे और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तरप्रदेश में चले जाते थे। आरोपी हरियाणा से चोरी की गईं बाइक को उत्तरप्रदेश में बेचते थे।
आरोपियों के पास से 11 बाइक बरामद की गईं, वहीं एंटी थैफ्ट सेल ने भी दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह बाइक बरामद की गईं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के निर्देशानुसार निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए पुलिस टीम का गठन किया गया। सीआईए पुलिस टीम यमुनानगर ने सूचना के आधार पर दो मोटरसाइकिल चोर सरसावा निवासी अरमान और संजय को गिरफ्तार किया।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यमुनानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से उन्होंने करीब 11 मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और इन चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए उतरप्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर रखा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता ने आरोपियों के कब्जे से अब तक यमुनानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 11 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
आरोपियों ने बताया कि वे उत्तरप्रदेश से बस या रेल द्वारा यमुनानगर में आते थे और शहर में घूमते रहते थे और मौका पाकर घर, दुकान के बाहर या सार्वजनिक स्थानों से मोटरसाइकिलों का ताला तोड़कर उसको उठाकर उत्तरप्रदेश में ले जाते थे।
वहीं एंटी थैफ्ट व्हीकल सेल की टीम ने भी दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह बाइक बरामद की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने गांव बाडी माजरा से चोरीशुदा बाइक सहित पुराना हमीदा निवासी इंतजार व टपरीवास निवासी संजय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पूछताछ के दौरान आरोपी इंतजार से यमुनानगर से पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिलें व आरोपी संजय से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल सैल की टीम ने एक कार रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 02-6972 को अधीन धारा 47 पुलिस एक्ट के तहत कब्जे में लिया है।
इस कार के बारे में तफ्तीश करने के दौरान पता चला है कि यह कार नोएडा से वर्ष 2013 में चोरी की गई थी जिसकी नकली रजिस्ट्रेशन कापी संजू वासी डमौली थाना छछरौली ने बनवाई थी। बता दें कि संजू की कुछ समय पहले थाना छछरौली के एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।